जुलाई में ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार तेज, मारुति-हुंडई और महिंद्रा ने बिक्री के बनाए नए रिकॉर्ड



Spread the love

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जुलाई 2026 बेहद शानदार रहा। यात्री वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 33% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह महीना उद्योग के लिए अब तक के सबसे मजबूत महीनों में शामिल हो गया। देशभर में करीब 4.7 लाख वाहनों की बिक्री हुई, जो उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग और बाजार में मजबूत विश्वास का संकेत है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने जुलाई में घरेलू बाजार में 2 लाख से अधिक वाहनों की बिक्री कर अपना अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड बनाया। कंपनी की बिक्री में करीब 42% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बिक्री के नए आंकड़े हासिल किए| महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी जुलाई में 1,03,860 वाहनों की बिक्री कर नया रिकॉर्ड बनाया। कंपनी की बिक्री में 26% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें एसयूवी, कमर्शियल व्हीकल और थ्री-व्हीलर सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा। बढ़ती एसयूवी मांग ने कंपनी की बिक्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी त्योहारी सीजन, नए मॉडल की लॉन्चिंग और ग्राहकों की बढ़ती खरीदारी से ऑटो सेक्टर में आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रह सकती है। इलेक्ट्रिक वाहनों और सीएनजी कारों की बढ़ती लोकप्रियता भी उद्योग की वृद्धि को नई दिशा दे रही है।